मिर्ज़ापुर चुनार पक्का पुल से बीए की छात्रा ने गंगा नदी में लगाई छलांग गोताखोर कर रहे तलाश
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र के गंगा नदी पर बने पक्के पुल से आज घर से कालेज के लिए निकली बीए की छात्रा ने पुल के ऊपर से गंगा नदी में छलांग लगा दिया , जिससे छात्रा गंगा नदी के गहरे पानी मे डूब गई , स्थानीय लोगो की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरो की मदद से डूबी छात्रा की तलाश करायी जा रही है , मिली जानकारी के अनुसार थाना अदलहाट क्षेत्र के रजौली की रहने वाली संगीता सिंह पुत्री अनिल सिंह उम्र करीब 18 वर्ष जो अहरौरा के एक कॉलेज में बीए की छात्रा थी , आज सुबह वह घर से कालेज के लिए निकली थी , वह थाना चुनार क्षेत्र स्थित गंगा नदी पक्का पुल से सीधे गंगा नदी में छलांग लगा दिया , जिसकी सूचना स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस को दी गयी , मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों व नाविकों की मदद से डूबी छात्रा की तलाश करा रही है ,