मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध कच्ची देशी शराब के साथ चार को गिरफ्तार किया
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र से पुलिस ने आज भारी मात्रा में अवैध कच्ची देशी शराब के साथ चार शराब तस्करो को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार आज प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ अपने थाना क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर 1. राहुल सोनकर पुत्र राजकुमार सोनकर, 2. भगवान दास पुत्र मुलचन्द्र, 3. हजारी सोनकर पुत्र स्व0 मोहन सोनकर निवासीगण बगला देवरी थाना चुनार व 4. शिवबली उर्फ अध्धा सोनकर पुत्र काली चरन सोनकर निवासी चेराकापुरा थाना चुनार को 95 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया, सभी के खिलाफ थाना चुनार पर 60 आबकारी अधिनियम का मामला पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की गयी ,