मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र में प्रधानमंत्री के ट्वीटर पोस्ट पर अपशब्द लिखने के आरोप में महिला गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीटर पर पोस्ट किये गए किसी पोस्ट पर अपशब्द लिखने के आरोप में आज चुनार पुलिस ने एक महिला को आई.टी. एक्ट मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना चुनार पर बीते 11 अक्टूबर को थाना चुनार क्षेत्र के मोहल्ला उस्मानपुर के रहने वाले अभिलाष राय पुत्र बरमेश्वर राय ने नामजद प्रधानमंत्री के ट्वीटर पर अपशब्द लिखने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया था , जिसके आधार पर पुलिस ने आई टी. एक्ट में मामला दर्ज किया था , आह थाना चुनार पुलिस टीम अभियुक्ता महेन्द्र आयुषी शुक्ला पुत्री सन्तोष कुमार शुक्ला निवासी बरेवा थाना चुनार को गिरफ्तार कर लिया पुलिस द्वारा महिला के ऊपर आगे की कानूनी कार्यवाही किया गया ,