मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र में दो लाख के मादक पदार्थ हीरोइन के साथ एक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र से पुलिस ने आज दो लाख के मादक पदार्थ हीरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाने के मिले आदेश पर क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना चुनार पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से अभियुक्त ओमप्रकाश सिंह उर्फ बबलू पुत्र जयशंकर सिंह निवासी नेवढ़िया थाना चुनार को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया , जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 02 लाख पुलिस द्वारा बताया गया , पुलिस ने धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया ,