मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली पलटा उस पर सवार दो लोगो की नीचे दबकर हुई दर्दनाक मौत
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र के बकरिया कुण्ड दुर्गा जी मंदिर मोड़ के पास चुनार की ओर ट्रैक्टर ट्राली पर कुछ लोग बैठकर जा रहे थे कि थाना चुनार क्षेत्र के बकरिया कुण्ड दुर्गा जी मंदिर मोड़ के पास अनियन्त्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई , उस पर सवार दो लोगो की ट्राली के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गयी , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना चुनार क्षेत्रान्तर्गत बकरिया कुण्ड दुर्गा जी मंदिर मोड़ के पास राजगढ़ से चुनार की ओर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रैक्टर पर सवार 1.अजय पुत्र जयमंगल बैगा निवासी रुदौली थाना चुनार,उम्र करीब-18 वर्ष , और विनय कुमार पुत्र विनोद निवासी खैरपुर थाना करमा जनपद सोनभद्र, उम्र करीब-18 वर्ष की मौके पर ही दबकर मृत्यु हो गयी , सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस उच्चाधिकारी व थाना चुनार पुलिस पहुंचकर मृतक दोनों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा की जा रही है, यातायात आवागमन सुचारू रुप से चालू कर दिया गया है ,