मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र में कुल्हाड़ी से सर पर वार कर मारने के आरोप में एक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र के गंगोदरा लहौरा में एक व्यक्ति के सर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मारने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, पुलिस जानकारी के अनुसार 19 मई को अमित कुमार सिंह पुत्र नरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी गंगोदरा लहौरा थाना चुनार द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपने पिता को जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से सर पर वार कर गंभीर रूप से घायल करने के सम्बन्ध में तहरीर दिया था, जिसके आधार पर धारा 307 भादवि पंजीकृत कर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह व उनकी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त रामचन्दर उर्फ बद्दू पुत्र श्रीराम उर्फ भुण्डे निवासी लहौरा अतरी थाना चुनार को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया ,