मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र प्रेमी व भाईयो के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र में एक महिला अपनी प्रेमी और भाई के साथ मिलकर अपने पत्नी की हत्या कराने के आरोप में पुलिस ने दो भाई व प्रेमी के साथ महिला को भी गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना चुनार क्षेत्र में 27 अक्टूबर को अनुज कुमार सिंह उम्र करीब-30 वर्ष की षड़यंत्र के तहत हत्या कर दिया गया था , पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार ने इलेक्ट्रानिक/भौतिक साक्ष्य संकलित करते हुए आज मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना में शामिल 1. भावना सिंह पत्नी अनुज कुमार सिंह, 2. जय प्रकाश सिंह पुत्र शारदा सिंह, 3. अनुप सिंह पुत्र स्व0रामबाबू सिंह निवासीगण बेला थाना चुनार व 4. मंगरू उर्फ मंगला प्रसाद प्रजापति पुत्र गोरख निवासी रामजीपुर थाना अदलहाट को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक कुदाल व घटना में इस्तेमाल बिना नम्बर की डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद कर लिया , पूछताछ में गिरफ्तार जय प्रकाश सिंह द्वारा बताया गया कि उसका भावना सिंह से प्रेम प्रसंग शादी के पूर्व से ही चल रहा था, मोबाइल से बातचीत भी हो रही थी , जिसके बारें में जानकारी होने पर भावना के पति अनुज ने मोबाइल छीन लिया था , इसी से हमने प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति हो रास्ते से हटा दिया , पुलिस ने सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए जेल भेज दिया ,