मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र के बरगवा गांव में पैसा को लेकर विवाद हुए विवाद में मारपीट में एक महिला की मौत
मिर्ज़ापुर थाना चुनार कोतवाली क्षेत्र के बरगवा गांव में बीती रात शनिवार को दो पक्षो में पैसा को लेकर आपस मे हुए विवाद में जमकर मारपीट में एक महिला की मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरगवां मे रमजान अली पुत्र राजू अली व राजबली पुत्र राजकुमार दो पक्ष ग्राम बरगवां के ही रहने वालो के बीच पूर्व के पैसे के लेन देन की बात को लेकर मारपीट हो गयी, जिसमे रमजान की माता नफिज़ा बेगम उम्र करीब 51 वर्ष द्वारा राजबली की पत्नी कविता उम्र करीब-30 वर्ष के बीच भी मारपीट हुई, जिससे कविता घायल हो गयी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहा इलाज के दौरान कविता की मृत्यु हो गयी, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्यांचल परिक्षेत्र आर पी सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन व डॉग स्क्वाड, फील्ड यूनिट के साथ पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया गया, तो वही थाना चुनार पुलिस मृतिका के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है ,