मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र के फुलवरिया में खड़ी कार में अचानक लगी आग कार जलकर हुई खाक
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र के फुलवरिया चचेरी मोड़ के पास खड़ी कार में अचानक आग लग गयी , स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे कार को अपनी चपेट में ले लिया , आग लगने के कारण कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार कार मालिक स्वरजीत सिंह अपनी कार को खड़ी करके किसी परिचित से मिलने गये थे , उनके जाते ही अचानक कार में आग लग गयी और धु धु कर जलने लगी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया , स्थानीय लोगो के काफी प्रयास के बाद कार में लगी आग को बुझाया गया , लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी ,