मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र के परसोधा रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र के परसोधा रेलवे लाइन के किनारे आज एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी , पुलिस जानकारी के अनुसार परसोधा रेलवे लाइन के किनारे एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मृत्यु होने की सूचना मिलने पर थाना चुनार पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास कराया तो मृतक की पहचान शारदा प्रसाद सिंह पुत्र स्व0 रघुवीर सिंह निवासी बेला थाना चुनार जनपद मिर्ज़ापुर उम्र करीब-78 वर्ष के रूप में हुई , मृतक के पारिवारीजन को सूचना दे दिया गया , मौके पर परिजन के पहुचने पर थाना चुनार पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पुलिस द्वारा पूरा की जा रही है ,