मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र के जलालपुर माफी में गंगा स्नान के दौरान दो युवतियों की डूबने से मौत
मिर्ज़ापुर थाना चुनार कितवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी में आज गंगा स्नान करने के दौरान डूबने से दो युवतियों की मौत हो गयी, मिली जानकारी के अनुसार चार युवती आज थाना चुनार कितवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी में गंगा स्नान करने गयी थी, गहरे पानी मे चले जाने की वजह से चारो युवती डूबने लगी, स्थानीय मछुआरों की नजर पड़ी तो उन्होंने दो युवतियों को कड़ी मशक्कत के बाद गीता उम्र 16 वर्ष और सीता उम्र 18 वर्ष को बचा लिया, दो युवती की डूबने से मौत हो गयी, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से दोनो युवती कुसुम कुमारी उम्र 17 वर्ष और काजल उम्र 16 के शव को काफी मशक्कत के बाद बरामद किया, पुलिस ने दोनों युवतियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,