मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र के SBI में बीते दिनों चोरी करने घुसा युवक B-tech द्वितीय वर्ष का छात्र निकला
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र के मगहरा स्थित स्टेट बैंक में बीते 30 सितम्बर को गैस कटर लेकर चोरी करने पहुचे जिस युवक को गृह स्वामी ने क्षेत्रीय लोगो की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले किया था , दरसल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने के बाद आज बताया कि चुनार के मगहरा स्टेट बैंक में चोरी की घटना का प्रयास करने के सम्बन्धित अभियुक्त जो गिरफ्तार किया गया , वह नोयडा के प्रतिष्ठित कालेज में B-tech द्वितीय वर्ष का छात्र पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल मोटर साइकिल को भी बरामद कर लिया है , थाना चुनार क्षेत्र के मगहरा स्टेट बैंक पर बीते 30 सितम्बर को बैंक में चोरी करने के प्रयास में पुलिस द्वारा भौतिक व इलेक्ट्रानिक साक्ष्य तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त ओमित सिंह पुत्र अश्वनी कुमार सिंह निवासी डोमनपुर थाना कछवां को गिरफ्तार कर लिया , गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में लोहे का हथौड़ा, रूखानी, छेनी, टांगी, लोहे का सम्बल, आरी, एलपीजी गैस सिलेण्ड, गैस कटर व मोटर साइकिल हीरो होन्डा स्पलेण्डर बिना नम्बर प्लेट बरामद किया गया , पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त नोयडा के एक प्रतिष्ठित कालेज में B-tech द्वितीय वर्ष का छात्र है , जो एक मुश्त ज्यादा पैसे की लालच में अकेले ही बैंक में चोरी की घटना को अंजाम देने गया था , पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा गया ,