मिर्ज़ापुर चील्ह व चुनार क्षेत्र से चार शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार तीन बाइक बरामद
मिर्ज़ापुर थाना चील्ह व थाना चुनार क्षेत्र से आज पुलिस ने चार शातिर मोटरसाइकिल चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना चील्ह के चौकी प्रभारी टेढ़वा उ0नि0 चन्द्रकांत तिवारी ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ थाना चील्ह क्षेत्र से 1- प्रिंस उपाध्याय उर्फ प्रद्युम्न पुत्र अवधेश कुमार उपाध्याय निवासी मिश्रधाप थाना चील्ह को चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस वाहन संख्याः UP63C 8373 के साथ किया , गिरफ्तार के निशान देही पर 2- राहुल यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी तिल्ठी थाना चील्ह के कब्जे से भी चोरी की एक अन्य मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्प्लेण्डर वाहन संख्याः UP70DW 3005 बरामद कर दोनो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए जेल भेज दिया , तो वही थाना चुनार पुलिस ने भी दो शातिर वाहन चोर 1.कमलेश पाल पुत्र उमाशंकर पाल निवासी कुवाखुर्द थाना चुनार 2.विनोद यादव पुत्र चिरंग्गन यादव निवासी बाराडीह थाना चुनार को गिरफ्तार कर चोरी की एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद कर जेल भेजा ,