मिर्ज़ापुर चील्ह थाने पर तीन बार गिरी आकाशीय बिजली ने पूरे थाने के कामकाज को ठप किया
मिर्ज़ापुर चील्ह थाने पर कल दोपहर को एक के बाद एक करते हुए तीन बार चील्ह थाने पर लगे टावर पर आकाशीय बिजली गिरी , गनीमत रहा कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ , लेकिन सूत्र बताते है कि चील्ह थाने पर जितने कम्प्यूटर व इलेक्ट्रॉनिक समान वगैरह लगे हुए सभी ध्वस्त हो गए , जिसकी वजह से पूरे थाने पर होने वाले कामकाज को पूरी तरह से ठप कर दिया , चील्ह थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाने के टावर पर तीन बार बिजली गिरने के कारण ऑफिस में लगे सभी कंप्यूटर इलेक्ट्रिक सामान क्षतिग्रस्त हो गए , जिसकी वजह से सारे काम ठप हो गये , कल दोपहर बाद चील्ह क्षेत्र में कई जगह आकाशीय बिजली गिरने से अलग अलग गांव में कई लोग झुलस गये ,