मिर्ज़ापुर चील्ह क्षेत्र में हैंडपंप पर स्नान कर रही तीन चचेरी बहनो पर बगल की दीवार गिरने से एक की मौत दो घायल
मिर्ज़ापुर थाना चील्ह क्षेत्र के अनिरुद्धपुर पुरबपट्टी गांव में एक हैंडपंप पर स्नान कर रही तीन चचेरी बहनो पर बगल की दीवार गिरने से एक बहन की मौत हो गयी, तो वही दो बहनें घायल हो गई, मिली जानकारी के अनुसार थाना चील्ह क्षेत्र के अनिरुद्धपुर पुरबपट्टी गांव के रहने वाले लल्लन यादव की पुत्री आस्था अपनी दो चचेरी बहनो के साथ पास के हैंडपंप पर स्नान करने के लिए गयी हुई थी , तभी बगल में स्थित एक मकान का दीवार भरभराकर गिर पड़ा , जिसके नीचे दबकर लल्लन यादव की 12 वर्षीय पुत्री आस्था की मौत हो गयी, साथ स्नान कर रही उसकी दो चचेरी बहनो घायल हो गयी, जिनका इलाज चल रहा है , आस्था के मौत की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा कर मामले की जांच में जुट गई है ,