मिर्ज़ापुर चील्ह क्षेत्र में वन्य जीवों का शिकार करने आये 2 गिरफ्तार बन्दूक कारतूस चाकू बरामद
मिर्ज़ापुर थाना चील्ह पुलिस ने ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर वन्य जीवों का शिकार करने आये 2 शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया , उनके कब्जे से फैक्ट्री मेड बन्दूक कारतूस और चाकू को पुलिस ने बरामद कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना चील्ह पुलिस को ग्रामीणों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना चील्ह क्षेत्र के सिवान में 02 व्यक्ति बन्दूक के साथ वन्य जीव यथा-नीलगाय आदि का शिकार करने की फिराक म है , उक्त सूचना पर उ0नि0 चन्द्रकान्त तिवारी चौकी प्रभारी टेढ़वा पुलिस टीम क साथ मौके पर पहुंचकर वन्य जीवों का शिकार करने आये 02 अभियुक्त 1.मोहम्मद अली व 2.शहजाद अली पुत्रगण शौकत अली निवासी पियरोपुर थाना औराई जनपद भदोही को गिरफ्तार कर लिया गया , गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 12 बोर फैक्ट्री मेड बन्दूक 3 जिन्दा कारतूस 1 खोखा कारतूस तथा 2 चाकू बरामद किया गया , गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया ,