मिर्ज़ापुर चील्ह क्षेत्र में पैदल जा रहे युवक को फोरव्हीलर ने पीछे से मारा टक्कर दर्दनाक मौत
मिर्ज़ापुर थाना चील्ह क्षेत्र के चेतगंज के पास पैदल जा रहे एक युवक को पूछे से अनियन्त्रित फोरव्हीलर ने जोरदार टक्कर मार दिया , आनन फानन में क्षेत्रीय लोगो द्वारा युवक को मिर्ज़ापुर ट्रामा सेंटर लाया गया , जहा डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया , युवक की दर्दनाक मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया , मिली जानकारी के अनुसार गुलाब पुत्र छोटे लाल जो अनिरुद्धपुर पूरब पट्टी थाना चील्ह का रहने वाला था , जो आज करीब 12 बजे पैदल ही अपने घर को ओर जा रहा था , तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे फोरव्हीलर ने जोरदार टक्कर मार दिया , इस दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गयी , सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,