मिर्ज़ापुर चील्ह क्षेत्र में गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया
मिर्ज़ापुर थाना चील्ह क्षेत्र में गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, मामला 02 मार्च की है, जहा सीमा देवी पत्नी सुदर्शन उर्फ शिवदर्शन यादव निवासिनी धौरहरा थाना चिल्ह ने अपनी चचेरी सांस के सर पर बेलन से प्रहार कर घायल कर दिया था, इस मामले में चन्द्रशेखर यादव पुत्र मोहन लाल यादव ने थाने पर नामजद तहरीर दिया कि पुरानी रंजिश को लेकर मेरे सास को मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी, पुलिस ने धारा 105, 115(2), 352 बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्ता सीमा देवी पत्नी सुदर्शन उर्फ शिवदर्शन यादव निवासिनी धौरहरा थाना चिल्ह को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए आरोपी महिला को जेल भेज दिया ,