मिर्ज़ापुर चील्ह क्षेत्र के डिंगुरपट्टी घाट पर गंगा नदी स्नान करने गयी चार लडकिया डूबी दो को बचाया गया दो की हुई मौत
मिर्ज़ापुर गंगा दशहरा के अवसर पर आज थाना चील्ह क्षेत्र के डिंगुरपट्टी गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा हो गया, जहा गंगा नदी में स्नान करने गयी चार बालिकाएं गहरे पानी मे चले जाने की बजह से डूबने लगी, स्थानीय लोगो द्वारा डूब रही दो बालिकाओ को तो बचा लिया गया , और दो बालिकाओ की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार थाना चील्ह क्षेत्र के डिंगुरपट्टी गंगा घाट पर उसी गांव की रहने वाली चार लडकिया डूबने लगीं, स्थानीय लोगों द्वारा दो लडकिया 1. शालू पुत्री मुन्ना सरोज उम्र करीब-15 वर्ष, 2.शिवांनी पुत्री दीना सरोज उम्र करीब-14 वर्ष को बचा लिया गया , जब कि दो अन्य लडकिया 3.आचल पुत्री रविन्दर उम्र करीब-15 वर्ष और 4.नैन्सी पुत्री राम हौसिला सरोज उम्र करीब-13 वर्ष डूब गई है , सूचना मिलते ही थाना चिल्ह पुलिस व पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर, स्थानी गोताखोर/नाविकों की मदद से डूबी बच्चियों की तलाश शुरू कराया गया , थोड़ी देर बाद गंगा नदी से नैन्सी के शव मिल गया , दूसरी आचल की तलाश के भी शव को बरामद कर लिया गया ,