मिर्ज़ापुर चील्ह क्षेत्र के ग्राम सागरपुर में सड़क किनारे अचेतावस्था में पड़े अज्ञात व्यक्ति की मौत
मिर्ज़ापुर चील्ह क्षेत्र के पुलिस चौकी टेढ़वा अन्तर्गत ग्राम सागरपुर के पास सड़क के किनारे अचेतावस्था में पड़े एक अज्ञात व्यक्ति पड़ा होने की सूचना पर पहुची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए मण्डलीय चिकित्सालय भिजवाया , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार सड़क के किनारे अचेतावस्था में पड़े एक अज्ञात व्यक्ति पड़ा होने की सूचना पर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया , चील्ह पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर मृत्यक के शिनाख्त का प्रयास कराने कोशिश किया जा रहा है , प्रथम दृष्टया मृतक की उम्र करीब-35 वर्ष प्रतीत हो रही है , जिसके दाहिने हाथ पर “राजेश सिंह” टैटू गोदना से लिखा हुआ है , साथ ही उसके दाहिने हाथ की कनिष्ठिका अंगुली में पीले धातु की अंगूठी पर “P.S.” लिखा हुआ है , यदि किसी प्रकार की जानकारी हो तो कृपया थाना प्रभारी चील्ह के मो0नं0- 9454404004 अथवा चौकी प्रभारी टेढ़वा के मो0नं0 7570983685 पर सूचित करने का कष्ट करें ,