मिर्ज़ापुर चील्ह क्षेत्र के गंगा किनारे दो अज्ञात शव मिले पुलिस के उच्चाधिकारी पहुचे मौके पर
मिर्ज़ापुर थाना चील्ह क्षेत्र के ग्राम अनिरूद्धपुर पश्चिम पट्टी गंगा नदी के किनारे दो अज्ञात शव होने की सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी तत्काल मौके पर पहुचकर शिनाख्त के प्रयास में लगे , पुलिस जानकारी के अनुसार दोनो शव कहीं दूर से गंगा नदी के बहाव में बहकर आ गये थे , जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारीगण द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शव को विच्छेदन गृह भिजवाया , मौका मुआयना से स्पष्ट है कि दोनो शव कहीं दूर से गंगा नदी के बहाव में बहकर आ गये थे जो गंगा नदी के जल स्तर घटने पर रुक गए , मौके पर देखने से दोनो शव सड़े गले अवस्था मे होने से प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों शव काफी पुराने हैं , जो बाढ़ के साथ प्रयागराज या भदोही से होते हुए आ गये हैं , इसकी जानकारी आस-पास के जनपदों को दे दी गयी है , थाना चील्ह पुलिस दोनों शवों के शिनाख्त का प्रयास करते हुए आगे की कार्यवाही को पूरा किया ,