मिर्ज़ापुर चिल्ह क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार जुआरी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना चिल्ह क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार जुआरियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया, मिली जानकारी के अनुसार उ0नि0 हरिकेश सिंह चौकी प्रभारी चेतगंज ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 04 जुआरी 1.कमलेश पुत्र कल्हेण निवासी मुजेहरा खर्द थाना चिल्ह 2. निरहू पुत्र मोती लाल निवासी मुजेहरा खुर्द थाना चिल्ह 3. योगेश कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी मुजेहरा कलां थाना चिल्ह व 4. उमकार पुत्र अमोली निवासी मुजेहरा कलां थाना चिल्ह को गिरफ्तार किया, मालफड़ से 670 रूपये व 52 ताश का पत्ता पुलिस ने बरामद कर धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्यवाही किया,