मिर्ज़ापुर चिल्ह क्षेत्र में जुआ खेल रहे चार जुआरियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना चिल्ह क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार जुआरियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर मौके से नगदी व ताश के पत्ते बरामद किया , पुलिस जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक चन्द्रकान्त तिवारी चौकी प्रभारी टेढवा थाना चिल्ह ने सूचना के आधार पर पहुंचकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 04 जुआरियों जिनमे 1.दशरथ सिंह पुत्र जगत पाल सिंह निवासी मुजेहरा कलां थाना चिल्ह, 2. विजय सिंह पुत्र भग्गू सिंह निवासी मुजेहरा खुर्द थाना चिल्ह, 3. गरीब माझी पुत्र चौथी माझी निवासी मुजेहरा कला थाना चिल्ह, 4. विजय शंकर पुत्र मिठाई निवासी मुजेहरा कलां थाना चिल्ह को गिरफ्तार किया, मौके से कैश रूपये व 52 ताश का पत्ता बरामद किया, सभी के खिलाफ धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा की गयी ,