मिर्ज़ापुर गैपुरा के दलित बस्ती में भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने लगाया चौपाल
मिर्ज़ापुर भाजपा आलाकमान के निर्देश पर चल रहे अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा आज भाजपा नेता मनोज जायसवाल नगर विधानसभा क्षेत्र के गैपुरा मंडल के बिजरकला के झिलवर के दलित बस्ती में घर घर जाकर संपर्क करते हुए गांव में चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया , भाजपा नेता मनोज जायसवाल जनचौपाल में कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी ने दलितों के लिए कई जनकल्याणकारी योजना चलाई है , जिसका लाभ दलित समाज को मिल रहा है , जिसमे उज्जवला योजना के तहत महिलाओ को एलपीजी कनेक्शन मिला है , स्टैंड अप इंडिया के तहत दलित समाज के लोगो को लोन दिया गया , पीएम आवास, शौचालय, आयुष्मान भारत, अन्न योजना का लाभ बिना भेदभाव के लोगो तक पहुंचा है , साथ ही भाजपा ने संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों को पंच तीर्थ घोषित किया है , जो अब तक किसी अन्य सरकार द्वारा नही किया गया था , सबका साथ सबका विकास और विश्वास के नारे को चरितार्थ करते हुए सरकार की योजना का लाभ सभी को मिला है , कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहतूराम, रोहित सरोज, सालिकराम, जय देवी, विजय सरोज, सोनू सरोज, सुनीता सरोज, निर्मला सरोज, विजयलक्ष्मी सरोज सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ बड़ी संख्या में बस्ती के लोग मौजूद रहे ,