मिर्ज़ापुर गुरूसण्डी में मंदिर के दानपात्र को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम गुरूसण्डी में दो पक्षो में एक मंदिर के दानपात्र को लेकर हुए विवाद में एक युवक श्रवण पांडेय की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को हत्या करने के मामले में गिरफ्तार कर उनकेE कब्जे से एक लाइसेन्सी शस्त्र एसबीबीएल , और तमंचा बरामद किया , हम आपको बता दे कि 01 अक्टूबर को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम गुरूसंडी में मंदिर के दानपात्र लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक को लाठी डंडो से मारपीट घायल करने के बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दिया गया था , सूचना मिलते ही मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन व कई अन्य थानों की फोर्स के साथ फील्ड यूनिट मौके पर पहुँच कर घटना स्थल का निरीक्षण कर मुकदमा दर्ज हुआ था, आज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए, आरोपी 1. बजरंग लाल दूबे पुत्र स्व0 संकठा प्रसाद दूबे, 2. अंकुर दूबे पुत्र त्रिनयन दूबे व 3. अम्बुज दूबे पुत्र त्रिनेत्र नारायण दूबे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेज दिया ,