मिर्ज़ापुर गंगानदी तेज बहाव के साथ हिलोरे मारते बढ़ रही आगे खतरे के निशान से कुछ ही दूर
मिर्ज़ापुर गंगानदी का जलस्तर तेज बहाव के साथ हिलोरे मारते खतरे की निशान की ओर बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ती जा रही है , कल जहा बढ़ने की रफ्तार दो सेमी प्रति घंटे रहा , तो वही आज लगभग पांच गुना वृद्धि होते हुए 9 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ती जा रही है , खतरे के निशान से लगभग चार मीटर ही दूर है , गंगानदी में तेजी से बढ़ रहे जलस्तर को लेकर तटवर्ती इलाके के लोग बाढ़ की आहट महसूस करते हुए बुरी तरह से सहम गए है , आज दोपहर 12 बजे MCD से जारी रिपोर्ट के मुताबिक गंगा नदी 9 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ते हुए 72.48 मीटर तक पहुच गयी है , मिर्ज़ापुर जनपद में चेतावनी का निशान 76.724 मीटर है तो वही खतरे का निशान 77.724 मीटर पर है ,