मिर्ज़ापुर गंगानदी का जलस्तर कभी तेज तो कभी कम बढ़ते हुए खतरे के निशान के करीब
मिर्ज़ापुर गंगानदी में पानी का जलस्तर कभी तेज तो कभी कम बढ़ते हुए खतरे के निशान के करीब पहुंच रहा है, गंगा के किनारे गांव में रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है , गंगानदी में पानी के बढ़ने का रफ्तार बीते दो दिनों से तेज हो गया है, सुबह 8 बजे MCD के द्वारा जारी आकड़ो के मुताबिक गंगा नदी में पानी बढ़ने की रफ्तार 8.416 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से खतरे की निशान की ओर आगे बढ़ रहा था, जो दोपहर 12 बजे कुछ कम होते हुए 5.75 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार रहा, उसके बाद शाम 4 बजे जारी आकड़ो के मुताबिक ये रफ्तार थोड़ा बढ़ते हुए 6.00 सेमी प्रति घंटे दर्ज किया गया , बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन एलर्ट हो गया है , गंगा के किनारे गांव में रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है , शाम चार बजे जारी आकड़ो के मुताबिक गंगानदी का जलस्तर चेतावनी लेवल से करीब 2.5 मीटर दूर है, जब की खतरे के निशान से 3.5 मीटर दूर है , मिर्ज़ापुर जनपद में गंगा नदी का चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर है, जब कि खतरे का निशान 77.724 मीटर पर है , ताजा आंकड़ा 74.43 मीटर के करीब गंगानदी का जलस्तर शाम 4 बजे तक पहुंच चुका था ,