मिर्ज़ापुर गंगा नदी के जलस्तर बढ़ाव में थम गयी रफ्तार घटकर 0.25 सेमी प्रति घंटा हुई
मिर्ज़ापुर गंगा नदी के जलस्तर में बीते दो दिन पूर्व बढ़ाव जहाँ 04.75 सेमी प्रति घंटा तक पहुच गया था , जिससे तटवर्ती इलाके में रहने वाले लोग बाढ़ को लेकर सहम गए थे , तो वही जिला प्रशासन ने भी अपने सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया था , लेकिन कल शाम से राहत की बात रही कि गंगा नदी में लगातार बढ़ते पानी की रफ्तार थम सी गयी है , आज शाम चार बजे MCD की ओर से जारी आकड़ो में गंगा का जलस्तर 0.25 सेमी प्रति घंटा रिकार्ड किया गया , बढ़ने का आंकड़ा कल शाम से ही यही आ रहा है , तटवर्ती इलाकों में बसे लोगों की चिंता में थोड़ी राहत भरी खबर है , वैसे धीरे धीरे गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर ने गंगा घाटों की रेलिंग से लेकर सीढिया तक डूबती जा रही है , आज शाम चार बजे जारी आकड़ो के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर 70.67 मीटर दर्ज किया गया है , जिले में खतरे के निशान की चेतावनी लेवल से लगभग साढ़े छह मीटर अभी नीचे है , जिले में चेतावनी लेवल 76.724 मीटर पर है , तो वही खतरे का निशान 77.724 मीटर है ,