मिर्ज़ापुर गंगा नदी का लगातार बढ़ते जल स्तर से तटवर्ती इलाके के लोग सहमे
मिर्ज़ापुर में लगातार गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाके के लोग दहशत में दिखाई पड़ रहे है , गंगा का जल स्तर बढ़ने की वजह से कई घाटों की रेलिंग और सीढियां डूब गई है , जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सम्बंधित अधिकारियों को चौकन्ना रहने का निर्देश जारी कर दिया है , साथ ही जिला कलेक्ट्रेड में कंट्रोल रूम भी खोल दिया गया है , वैसे अभी गंगा खतरे के निशान से काफी दूर है , लेकिन लगातार गंगा नदी का बढ़ते जल स्तर को देखते हुए तटवर्ती इलाके के लोगो में दहशत सहमे हुए है , आज सुबह 8 बजे MCD द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जल स्तर, 67.00 मीटर रिकार्ड किया गया , अगर हम वार्निंग लेवल की बात करे तो 76.724 मीटर है , और खतरे का निशान 77.724 मीटर है , आज गंगा नदी में पानी बढ़ने की रफ्तार 1.375 सेमी प्रति घंटा दर्ज किया गया है ,