मिर्ज़ापुर खेल को बढ़ावा देने के लिए मड़िहान विधायक ने कुश्ती अखाड़ा का लोकार्पण किया
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर में राज्य वित्त योजना अंतर्गत निर्मित ग्राम हाजीपुर मे कुश्ती अखाड़ा का निर्माण कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया , ऐसे मौके पर पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि आज देश मे खेल को बढ़ावा देने के हमारे देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी लगातार खिलाड़ियों की भावनाओ को समझते हुए उंन्हे आगे बढ़ने के लिए तमाम किस्म की योजना चलायी गयी है , कही स्टेडियम, कही अखाड़ा, कही खेल सम्बंधित जो भी निर्माण कार्य हो उंन्हे पूरा कर खेलाडियो को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है , हमे पयर्न विश्वास है कि मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर में इस कुश्ती अखाड़ा के बनने से गांव की युवा प्रतिभाएं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेलों में अपना पहचान बनाकर गांव एवं जिले एवं देश का नाम रौशन करेंगे , इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे ,