मिर्ज़ापुर खबर का असर काली खोह रोपवे कर्मचारी को पीटने वाले पुलिसकर्मी को SP ने निलंबित किया
मिर्ज़ापुर न्यूज बुलेटिन के खबर का असर काली खोह में रोपवे कर्मचारी को पीटने वाले पुलिस कर्मी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने मामला संज्ञान में आते ही निलंबित कर दिया , साथ ही जांच भी बैठा दिया , हम आपको बता दे कि आज काली खोह स्थित रोपवे प्लांट में एक पुलिसकर्मी द्वारा रोपवे कर्मचारी के साथ अभद्रता करते हुए उसे लात और घुसे से पिटाई कर दिया गया , पिटाई से नाराज रोपवे प्लांट के कर्मचारियो ने रोपवे को बन्द कर दिया , वही पुलिस कर्मी द्वारा पिटाई करते वीडियो रोपवे प्लांट पर लगे cctv कैमरे में कैद हो गया , जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा , पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा वायरल वीडियो और सोशल मीडिया की खबरों को संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से सम्बन्धित पुलिसकर्मी को निलम्बित कर दिया , पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक नगर को दी गयी है , कार्यवाही होने के बाद रोपवे कर्मचारियो ने सूचारू रूप से रोपवे को चालू कर दिया है ,