मिर्ज़ापुर कोतवाली शहर क्षेत्र में फरार वारण्टी गिरफ्तार सात थाने पर 16 लोगो का पुलिस ने किया चालान
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र से फरार वारण्टी टिंकू सरदार उर्फ कवलजीत सिंह पुत्र हरचन सिंह निवासी रमईपट्टी थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, तो दूसरी तरफ जनपद के सात थाने पर पुलिस ने कानून व शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 16 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया, जिसमे थाना चील्ह में 02, थाना देहात कोतवाली में 02, थाना अदलहाट में 05, थाना लालगंज में 01, थाना ड्रमण्डगंज में 01, थाना अहरौरा में 03, थाना मड़िहान में 02 कुल 16 व्यक्तियों का शांति भंग की धारा में चालान किया गया ,