मिर्ज़ापुर कोतवाली शहर क्षेत्र में जुआ खेलती पांच जुआरी गिरफ्तार नगदी के साथ ताश के पत्ते बरामद
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलती पांच जुआरियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2960 रुपये नगदी के साथ ताश के 52 पत्ते भी बरामद किया , पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने प्रेसवार्ता करते हुए पकड़े गए पांचो जुआरियो को मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया कि क्षेत्राधिकारी नगर मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली शहर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 05 जुआरियों 1.शुभम सोनी पुत्र रामदीन सोनी,2.रामकृष्ण सोनी उर्फ नन्नू पुत्र शिवपाल सोनी निवासी गणेशगंज थाना कोतवाली कटरा , 3.निर्भय राव गौतम पुत्र शिवकुमार गौतम निवासी घुरहूपट्टी थाना कोतवाली शहर , 4.इमरान अहमद पुत्र नियाज अहमद निवासी राजेन्द्र नगर नये पुरवा थाना कोतवाली कटरा व 5.विकास सोनकर पुत्र बबलू सोनकर निवासी जोगियाबारी थाना कोतवाली शहर को गिरफ्तार किया गया , गिरफ्तार जुआरियों के पास 2960 रुपये नगद 52 ताश के पत्ते, 05 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया , सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है ,