मिर्ज़ापुर कोतवाली देहात क्षेत्र से पुलिस ने शातिर चैन स्नैचर को किया गिरफ्तार आभूषण नगदी व तमंचा बरामद
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र से आज पुलिस ने शातिर चैन स्नैचर को गिरफ्तार कर उसके पास से आभूषण, नगदी व तमंचा कारतूस बरामद करते हुए आरोपी को जेल भेजा , मिली जानकारी के अनुसार 14 मई को प्रमिला जायसवाल पत्नी सुरेश जायसवाल निवासी इन्दिरानगर नवजीवन सोसाइटी, शांताकुंज, मुम्बई महाराष्ट्र द्वारा दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली देहात में गले की चेन व कान का झुमका छीन कर भाग जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया था, जिसके आधार पर कोतवाली देहात पुलिस टीम आज मुखबिर की सूचना के आधार पर गांधी घाट पुलिया लोहदी कलां के पास से मोटरसाइकिल सवार एक अभियुक्त रविशंकर बिन्द पुत्र मूसेलाल बिन्द निवासी नकहरा थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया , उसके पास से एक जोड़ी कान का झुमका एक टूटी चेन 15 हजार रुपये नगद तथा एक देशी तमंचा 315 बोर जिन्दा कारतूस बरामद किया , पुलिस ने कानूनी कार्यवाही पूरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया ,