मिर्ज़ापुर कोतवाली देहात क्षेत्र से घूमने निकले दो बच्चे संदिग्ध परिस्थियों में हुए गायब
मिर्जापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के राजापुर गांव धौरुपुर के पास कल शाम को घर से टहलने निकले दो बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए , मिली जानकारी के अनुसार दोनो बच्चे टहलने के लिए घर से निकले थे , काफी देर होने पर परिवार के लोगो द्वारा बच्चों की खोजबीन किया गया , लेकिन दोनो बच्चों का कही पता नही चल पाया , बताया गया कि किशन पुत्र बाबा उम्र करीब 16 वर्ष और प्रियांशु पुत्र रंगीले उम्र करीब 15 वर्ष दोनों बच्चे कल शाम को घर से बाहर टहलने निकले थे , उसके बाद दोनों घर नहीं लौटे , काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने सम्बंधित थाने में लापता होने की सूचना दिया , जिसके बाद पुलिस दोनों बच्चों की तलाश में जुट गई है ,