मिर्ज़ापुर कोतवाली देहात क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म मामले का आरोपित गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बीते दिनों एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर को थाना कोतवाली देहात की रहने वाली एक युवती ने नामजद अभियुक्त के विरूद्ध शादी का झांसा देकर लगातार सम्बन्ध बनाने तथा शादी करने की बात पर इन्कार करते हुए जबरदस्ती दुष्कर्म करने, व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी थी , जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 376, 504, 506, 420 मामला दर्ज कर कार्यवाही करते हुए आज मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त मुनीब यादव पुत्र काशी यादव निवासी जिउती थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया ,