मिर्ज़ापुर कोतवाली देहात क्षेत्र घर में घुसकर लूट और मारपीट करने के आरोप में पांच गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के लच्छापट्टी में एक महिला के घर में घुसकर लूट और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात पर बीते 15 नवम्बर को सबिता देवी नामक महिला ने नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध घर में घुसकर लूट और मारपीट करने सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी थी , जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 147, 323, 392, 427, 436, 452, 504, 34 कार्यवाही करते हुए , अभियुक्त 1. पंकज कुमार सरोज पुत्र रामचन्द्र निवासी बहसीपुर थाना कोतवाली देहात, 2. रितेश कुमार उर्फ गप्पू पुत्र पन्नालाल सरोज निवासी ड्रमण्डगंज थाना ड्रमण्डगंज, 3. मुन्ना उर्फ राजकुमार पुत्र स्व0 रघुवर, 4. देव सरोज पुत्र रामसेवक व 5. विनोद सरोज पुत्र रामसेवक निवासीगण तिवारीपुर लच्छापट्टी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेजा ,