मिर्ज़ापुर कोतवाली देहात क्षेत्र के पेड़ से रस्सी के सहारे अज्ञात युवक का लटकता मिला शव
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम राजपुर आमघाट रेलवे क्रॉसिंग के पास अमरूद के पेड़ में रस्सी के सहारे एक अज्ञात युवक का शव लटकता हुआ मिलने से आस पास के लोगो मे हड़कम्प मच गया , ग्रामीणों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शवबको कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम राजपुर के पास अमरूद के बगीचे में पेड़ पर रस्सी के फंदे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव होने की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना कोतवाली देहात पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराया गया तो मृतक की पहचान संजय सोनकर पुत्र भोलानाथ सोनकर निवासी थाना रामनगर जनपद वाराणसी उम्र करीब-28 वर्ष के रुप में हुई , मौके पर फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है , थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनों कार्यवाही पुलिस द्वारा की गयी ,