मिर्ज़ापुर कोतवाली देहात के बरकछा खुद में टेंट लगाते समय करेंट की चपेट में आये युवक की मौत
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के बरकछा खुद गांव में शादी समारोह में टेंट लगाते समय एक युवक की करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार शादी समारोह के लिए बरकछा खुद गांव में युवक टेंट लगा रहा था तभी टेंट लगाने में स्तेमाल होने वाली लोहे की पाइप 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार में टच होते ही युवक करेंट से बुरी तरह से झुलस गया , मौजूद लोगों ने आनन-फानन में युवक को लेकर जिला मंडलीय अस्पताल पहुचे जहा डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया ,