मिर्ज़ापुर कोतवाली कटरा क्षेत्र से दो शातिर चोर गिरफ्तार चोरी का सामान बरामद
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली कटरा पुलिस ने आज दो शातिर चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के सामान को बरामद कर जेल भेज दिया , बताया गया कि नगर के बसही बजार बड़ी माता की गली के रहने वाले केशव चन्द्र कसेरा के गोदाम में घुसकर 07 अक्टूबर को अज्ञात चोरो द्वारा सजावट का समान आदि चोरी किया गया था , जिसके सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी , पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना के आधार पर दो अभियुक्तों 1. उमाशंकर उर्फ पिन्टु शर्मा पुत्र स्व0 त्रिपुरारी शर्मा निवासी नयपुरवा अनगढ़ रोड़ थाना कोतवाली कटरा व 2. महेन्द्र यादव उर्फ मट्टन पुत्र स्व0 रंगीला लाल यादव निवासी बेलखरीया का पुरा दुर्गाबाजार थाना कोतवाली कटरा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी संख्या में चोरी गया समान बरामद किया गया , पुलिस ने कानूनी कार्यवाही करते हुए दोनो को जेल भेज दिया ,