मिर्ज़ापुर कैश वैन लूट मामले में उत्तर प्रदेश के डीजीपी जानकारी लेते हुए दिए सख्त निर्देश
मिर्जापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक के बाहर कैश वैन लूट मामले में उत्तर प्रदेश के डीजीपी विजय कुमार ने प्रदेश के पुलिस अफसरों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए क्लास लिया , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के डीजीपी विजय कुमार ने यूपी की कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर प्रदेश के जनपदों के सभी कमिश्नर, एडीजी जोन, एसएसपी, व पुलिस अधीक्षक को सख्त निर्देश दिया है , उन्होंने कहा की अपराध नियंत्रण न होने पर तय होगी अधिकारियों की जिम्मेदारी , मिर्ज़ापुर जनपद के थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक के पास हुए कैश वैन लूटकांड व हत्या मामले में डीजीपी विजय कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर फ़ील्ड में तैनात अधिकारियों के साथ समीक्षा की , मिर्जापुर जनपद में गार्ड की हत्या व कैश वैन की लूट की घटना को लेकर काफी नाराजगी दिखी ,