मिर्ज़ापुर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पीडब्लूडी मंत्री से की मुलाकात रामपुर घाट गंगा नदी पर पक्का पुल निर्माण व कई सड़क निर्माण पर चर्चा
मिर्ज़ापुर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने आज पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात करते हुए मिर्ज़ापुर रामपुर घाट गंगा नदी पर एक पक्का पुल निर्माण सहित कई सड़क परियोजनाओं के निर्माण को लेकर चर्चा किया , कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल जी निरंतर विकास को लेकर प्रयासरत हैं , इसी के मद्देनजर आज कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात कर जनपद के रामपुर घाट पर गंगा नदी पर पक्का पुल निर्माण की वित्तीय स्वीकृति व जनपद के वन विभाग के अंतर्गत आने वाली हलिया क्षेत्र की सड़कों एवं पहाड़ी ब्लॉक के दाँती क्षेत्र की सड़को के निर्माण की स्वीकृति का मुद्दा उठाया , साथ ही अन्य संपर्क मार्गों के निर्माण की स्वीकृति की मांग किया, पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने उनकी मांगों पर तत्काल अग्रिम कार्यवाही का आश्वासन दिया है , आशीष पटेल का कहना है कि रामपुर घाट पर पक्का पुल के निर्माण से जनपद में विकास को गति मिलेगी एवं भदोही और मिर्ज़ापुर के बीच आवागमन तेज हो जायेगा ,