मिर्ज़ापुर के सुंदर मुन्दर स्कूल में ताला सड़क पर खड़े रहे वीडियो वायरल BSA दोषी के खिलाफ होगी कार्यवाही
मिर्ज़ापुर नगर में मासूम बच्चो के भविष्य के साथ किस कदर से खिलवाड़ हो रहा है इसकी बानगी आज बुधवार को नगर के सुंदर मुंदर प्राथमिक पाठशाला पर देखने को मिला, जहा स्कूल में ताला लगा रहा , सड़क पर तमाम बच्चे खड़े होकर मैडम के आने और ताला खुलने का इन्तेजार करते रहे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, BSA ने वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए जांच का आदेश देते हुए कहा कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी , हम आपको बता दे कि जिला मुख्यालय पर शिक्षा के नाम पर किस तरह लापरवाही बरती जा रही है, इसका नमूना नगर के सुंदर मुंदर प्राथमिक पाठशाला पर देखने को मिला, 9:00 बजे से आरंभ होने वाले क्लास में शामिल होने के लिए बच्चे पहुंचे थे , घड़ी की सुई 9:15 पर पहुंच गई, लेकिन विद्यालय की गेट पर ताला बंद रहा, जिससे सड़क पर खड़े बच्चे मैडम का इंतजार करते रहे , जिसका वायरल वीडियो देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अक्सर मैडम देर से आती हैं, उनके आने के बाद ही स्कूल का ताला खुलता है, तब कही जाकर पढ़ाई आरंभ होती है, शिक्षा विभाग के द्वारा बताया गया कि विद्यालय में अध्यापकों की उपस्थिति का समय 8:30 बजे से 3:30 बजे तक हैं , जबकि बच्चों की क्लास 9 से 3 बजे तक चलती है, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामले का वीडियो वायरल हुआ है, जिसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ,