मिर्ज़ापुर के सिटी क्लब में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष व सभासदो ने पद एवं गोपनीयता की ली शपथ
मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचति नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर के सभी 38 वार्डो के सभासदों को आज सिटी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई , शपथ ग्रहण में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी एवं विशिष्ट अतिथि विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल , नगर विधायक , अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल व पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे , जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने नव निर्वाचित मिर्ज़ापुर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुन्दर केसरी एवं सभी 38 सभासदों को पद एवं गोपनीयता शपथ दिलायी , इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अंगद गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें , इसी प्रकार नगर पालिका परिषद अहरौरा एवं कंछवा के नव निर्वाचति अध्यक्ष एवं सभासदो को सम्बन्धित नगर पालिका अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी ,