मिर्ज़ापुर के विंडमफाल स्थित पुलिया से मोटरसाइकिल सवार दो युवक 50सो फिट नीचे गिर हुए घायल
मिर्जापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के विंडमफाल पुलिया से आज एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगो की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से 50सो फीट नीचे गिर गए, इसकी सूचना राहगिरो के द्वारा पुलिस को दी गयी , मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों घायल युवकों को पुलिया से बाहर निकाला उनकी हालत को गंभीर देखते हुए एम्बुलेंस की मदद से जिला मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर भेजवाया, जहा डाक्टरो ने बेहतर इलाज के लिए दोनो घायलो को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया , दोनों घायल युवक नैनी के हनुमानगंज के रहने वाले बताए गए, जो सोनभद्र से मिर्जापुर की तरफ आ रहे थे , विंडमफाल पुलिया के पास उनकी बाइक अनियन्त्रित होकर पुलिया के नीचे खाई में चली गयी ,