मिर्ज़ापुर के लालगंज में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा
मिर्ज़ापुर के लालगंज क्षेत्र में आगामी 30 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्भावित आगमन के मद्देनजर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने अधिकारियों संग लालगंज में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर चल रहे तैयारियों का निरीक्षण किया, साथ हेलीपैड व रूट, व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के लिये विभिन्न स्थलो, मार्गो का निरीक्षण व सुरक्षा मानको का भौतिक सत्यापन करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया , इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, उप जिलाधिकारी लालगंज भरत लाल सरोज, क्षेत्राधिकारी लालगंज सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजद रहें ,