मिर्ज़ापुर के युवा वैज्ञानिक ने चंद्रयान 3 लैंडिंग कर जनपद के नाम को विश्व मे किया रौशन
मिर्जापुर जनपद के रहने वाले युवा वैज्ञानिक आलोक पांडेय जिनके हाथ में चंद्रयान लैंडिंग का अंतिम चरण था , सफल लैंडिंग होने के बाद आलोक पांडेय ने अपने घर फोन करके अपने माता पिता से सिर्फ प्रणाम करते हुए आशीर्वाद लेकर फोन रख दिया था , उनकी माता उषा पांडेय जी ने मिर्ज़ापुर न्यूज बुलेटिन को बताया कि आलोक चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग होने के बाद बहुत खुश थे , उसकी सफलता को देखकर हम लोग कितने खुश है इसको बताया नही जा सकता , हम आपको बता दे कि चंद्रयान-3 के युवा वैज्ञानिक आलोक पांडेय के माता पिता मिर्जापुर शहर के महुवरिया में रहते है , आलोक पांडेय दो भाई और एक बहन है , बहन छोटी है उसकी शादी हो चुकी है , वह भी IAS की तैयारी कर रही है , और एक छोटा भाई अवनीश पांडेय है जो कृभको में प्रबन्धक के पद पर है , आलोक पांडेय ने अपनी पढ़ाई नगर के माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज से इंटर तक किया , इसके बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीटेक किया , अपना एमटेक पूरा करने के लिए हमीरपुर गए थे , प्रथम वर्ष के दौरान ही 2013 में इसरो में आलोक का चयन हो गया था , आलोक के पिता नेवी से अवकाश प्राप्त कर चुके हैं , लेकिन वर्तमान में वो कही प्राइवेट सर्विस भी करते है , चंद्रयान-3 लैंडिंग के बाद से ही आलोक पांडेय के घर पर लोग पहुंचकर उनके माता-पिता को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं , सभी लोगो का कहना है कि आलोक पांडेय ने मिर्जापुर का ही नहीं पूरे देश का नाम विश्व मे रौशन किया है ,