मिर्ज़ापुर के मझवां में भाजपा संगठनात्मक बैठक में पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या
मिर्ज़ापुर के मझवां विधानसभा क्षेत्र में आज भाजपा संगठनात्मक बैठक पंडित रामकिंकर उपाध्याय विद्यापीठ में आयोजित की गई, कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पहुंचकर, आगामी मझवां विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के संबंध मे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, दरसल मझवां विधानसभा के विधायक डॉo विनोद कुमार बिन्द भदोही लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर जीत दर्ज कर लिया था, जिससे वजह से मझवां विधानसभा सीट पर उप चुनाव होना है , उपचुनाव के को देखते हुए आज मझवां में पंडित रामकिंकर उपाध्याय विद्यापीठ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक की गई, इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, रामकेश निषाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के साथ पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे ,