मिर्ज़ापुर के दो थानों से फरार सात वारण्टी गिरफ्तार 31 व्यक्तियों का शांति भंग में किया गया चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के दो थाना क्षेत्रो से फरार चल रहे सात वारण्टी को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, जिसमे थाना जमालपुर पुलिस ने फरार छह वारण्टी 1. मकसूद पुत्र अयुब, 2. मु0 अयुब पुत्र सफीउल्ला, 3. मुस्तकिम पुत्र मु0 अयुब, 4. रूसे वियार पुत्र दाउ वियार, 5. हेटलर उर्फ हिटलर वियार पुत्र दाऊ वियार व 6. जैपान वियार पुत्र दाऊ वियार निवासी मठना थाना जमालपुर को घर से गिरफ्तार किया, थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा एक वारण्टी गोपाल जी गुप्ता उर्फ गुड्डू पुत्र सुरेश चन्द्र गुप्ता को घर से गिरफ्तार कर पुलिस ने सभी वारंटियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, तो वही जनपद के अलग अलग आठ थानों पर 31 व्यक्तियों का शांति भंग की धारा 170/126/135 में चालान किया गया, थाना कोतवाली कटरा में 10, थाना विन्ध्याचल में 03, थाना पड़री में 02, थाना कछवां में 07, थाना जिगना में 01, थाना सन्तनगर में 02, थाना अहरौरा में 05, थाना मड़िहान में 01 कुल 31 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता शान्ति भंग की धारा 170/126/135 में चालान किया गया ,