मिर्ज़ापुर के एमपी एमएलए कोर्ट में बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा की हुई पेशी
मिर्जापुर के एमपी एमएलए कोर्ट में आज भदोही ज्ञानपुर के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा की आज मंगलवार को पेशी हुई , भदोही ज्ञानपुर के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा के द्वारा कुछ दिन पहले मीडिया में अनाप-शनाप दिए बयान मामले मुकदमा दर्ज किया गया था , उसी पुराने मामले पेश होने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा अदालत पहुंचे थे , जिसको लेकर पूरे रास्ते से लेकर कोर्ट तक सुरक्षा के मद्देनजर छावनी में तब्दील रहा , बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा को एमपी एमएलए कोर्ट में न्यायिक अधिकारी आनंद उपाध्याय के समक्ष पेशी हुई ,